विषय विकारों की आँधी में, वादा भूल गया रे।
जकड़ जंजीरों से ले जाये, बन के जाये चोर रे...।।13।।
कर्म बही के अन्दर क्या है, हेराफेरी कर ले,
दुनियाँ भर के खाते चाहे, अपने नाम तूँ कर ले।
सच्चे मालिक के आगे तूँ , कुछ न सकेगा बोल रे...।।14।।
देख दिए की भांति तेरी, बाती बुझ जायेगी,
काल तूफाँ के आगे तेरी, हस्ती मिट जायेगी।
रहा न कुछ भी बस में तेरे, प्रभु से नाता जोड़ रे...।।15।।
अब तो नाम सुमर ले प्राणी, समय यह बीत रहा है,
ना कोई बन्धु सखा है तेरा, न कोई मीत रहा है ।
दूर किनारा सब ने किया है, दिया अकेला छोड़ रे...।।16।।
काहे तन का गर्व करे रे, एक दिन ये जल जायेगा,
जैसे जल से गले रे कागज़, ऐसे तूँ ग़ल जायेगा ।
गुरु ज्ञान को गले लगा क्यों, माया रहा बटोर रे...।।17।।
अब तो नेकी कर ले बंदे, साथ तेरे जो जायेगी ,
ये मतलब की दुनियाँ तेरा, कब तक साथ निभायेगी ।
कुछ तो धर्म कमा ले मूरख, डायन बुद्धि को छोड़ रे...।।18।।
तुझसे वृक्ष भले है बंदे, देते है जो छाया,
पँछी जिसकी गोद में सोते, फल दे पुण्य कमाया।
सबको सुख देते हैं भैया, लेते ना कोई मोल रे...।।19।।
जीवन तो एक नदिया है और, सुख दुःख है दो किनारे,
बहती तेज धारा के अन्दर, तुझको अब जीना रे ।
राम नाम जहाज़ में चढ़ जा, विरथा मत यूं डोल रे...।।20।।
जिस रंग में राम जी राखे, उसी में रहना चाहिये,
जो कुछ दिया है उसने, उसमें शुक्र मनाना चाहिये।
ऊपर देखें दुःख घणेरा, नीचे सुख की खोर रे...।।21।।
धन्ना जाट था भक्त निराला, पत्थरों को भोग लगाए,
तू खायै तो मैं भी खाऊँ, शाम सवेरे गायेे।
एक सहारा तेरा दाता, तेरे बिन ना और रे...।।22।।
नामदेव था भक्त निराला, राम नाम गुण गाता,
जो कुछ दिया प्रभु ने उसको, उसी में शुक्र मनाता।
श्वान बन भगवान थे आये, दर्श किया अनमोल रे...।।23।।
दु:शासन ने द्रोपदी की, खींची सभा में साड़ी,
चरणों में बस ध्यान लगाकर, द्रोपदी ये पुकारी।
लाज बचाओ कान्हा मेरी, बार बार ये बोली रे...।।24।।
दीन दुखी का दुःख अपना ले, होगी नैया पार रे ll
जो इनको तड़पायेगा, ये देंगे नींव उखाड़ रे।
कभी संभल न पाएगा तूँ, करले बात पे गौर रे...।।25।।
दुखिया तेरे पास खड़ा और, पर तूने मौज़ उड़ाई रे,
भूखा प्यासा पड़ा पड़ौसी, न उसकी भूख मिटाई रे ।
जीवन ख़ुशियों से भर जाये, उसके आंसू पोंछ रे...।।26।।
पाँच तत्व की बनी कोठरिया, एक दिन ये गिर जाएगी,
कागज़ की है नैया तेरी, पानी में बह जाएगी।
अकड़ अकड़ पग धरे धरा पर, चलता मूँछ मरोड़ रे...।।27।।
जाग मुसाफ़िर भोर भई क्यों, सोता चादर ताण रे,
काल कुठार है होकर आया, क्यों होता अनजान रे ।
काल बली से बच न पाये, चाहे लगा ले जोर रे...।।28।।
दुर्लभ मानुष जन्म को पाना, बच्चों का कोई खेल नहीं,
जनम जनम के शुभ कर्मों का, होता जब तक मेल नहीं ।
उत्तम कर्म कमाई कर ले, छल कपट को छोड़ रे...।।29।।
सोने में तो रात गँवाई, दिन भर करता पाप रहा,
इसी तरह बर्बाद रे बंदे, करता अपना आप रहा l
बादल बनकर काल गरजता, छाई घटा घनघोर रे...।30।।
मेरे राम हैं बड़े दयालु, सब कुछ देते जाते हैं,
छोटे बड़े का भेद न करते, सब की भूख मिटाते हैं।
दीपक पी ले प्रेम का प्याला, राम नाम रस घोल रे...।।31।।
बलवंत तूँ गुण गा ले प्रभु का, मुश्किल हल हो जायेगी,
झोली फैला देख सुरेन्द्र, ख़ुशियों से भर जायेगी ।
किसी तरह की कमी न होगी, हो जाएगी मौज़ रे...।।32।।