आओ भाई सब‍ मिल बोलो राम राम राम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आओ भाई सब‍ मिल बोलो राम राम राम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

आओ भाई सब‍ मिल बोलो राम राम राम aao bhai sab mil bolo Ram Ram Ram

 

आओ भाई सब‍ मिल बोलो राम राम राम।।टेर।।

 

गर्भवास में कोल किया था,

सिवरूंगा यह बोल दिया था।

बाहर आकर भूल्‍यो,

हरि का नाम नाम नाम।।1।।

 

मात पिता बंधु सुत दारा,

स्‍वार्थ है जब लगता प्‍यारा।

बात न पूछे कोय,

हो जावे बेकाम काम काम।।2।।

 

जिसके खातिर पाप कमावे,

धरणी धन यही रह जावे।

देख नजर कर ,

संग न चाले ताम ताम ताम।।3।।

 

समय अमोलक बीता जावे,

बार बार नर देह नहीं पावे।

सुफल बना सुमरन कर,

आठो याम याम याम।।4।।

 

सत करमा की पूंजी करले,

राम नाम की बालद भर ले।

जिब्‍या तेरे बस की,

न लागे दाम दाम दाम।।5।।

 

भक्ति भाव की नांव बणाले,

सत्‍य धर्म केवट बैठाले।

देवकीनन्‍दन जाना जो,

निज धाम धाम धाम।।6।।

लोकप्रिय पोस्ट

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई भजन maine tere hi bharose Hanuman sagar me naiyya dar dayi bhajan

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई  ।।टेर।। काहे की या नाव बनाई , काहे की पतवार। रामा काहे की लगा दी जंजी...