साधू भाई निरगुण माला मेरी सतगरू की गम पाई सहजे sadhu bhai nirgun mala meri satguru ki gam pai

 साधू भाई निरगुण माला मेरी,

सतगरू की गम पाई सहजे,

स्‍वांसो स्‍वांस में फेरी।।टेर।।

 

स्‍वांसा डोरी ध्‍यान लगो री,

सूरत एकान्‍त में हेरी।

ओम सबद सोहं कामणिया,

गणिया हरदम लहरी।।1।।

 

मनवा भटके गणता सटके,

संसय भ्रम मिटेरी।

आसण बांध डोले मस्‍ताना,

तोड़ माया तेरी मेरी।।2।।

 

योग न भोग जनम नहीं मरणा,

नहीं चोरासी गेरी।

निर्गुण सरगुण का संसय टूटा,

मुक्ति भई है चेरी।।3।।

 

लागी लगन मगन थिर होया,

लखिया एक चोफेरी।

आप बिना कोई और न दरस्‍या,

रमता राम निरखेरी।।4।।


सबका स्‍वामी आप अनामी,

दृष्‍ठ मुष्‍ठ बिन घेरी।

रामप्रकाश सदा अविनाशी,

आप अगोचर टेरी।।5।।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जल ज‌इयो जिह्वा पापनी राम के नाम बिना रे JAL JAIYO JIVHA PAPNI RAM KE NAAM BINA RE

राम के नाम बिना रे मूरख  राम के नाम बिना रे, जल ज‌इयो जिह्वा पापनी, राम के नाम बिना रे ।।टेर।। क्षत्रिय आन बिना, विप्र ज्ञाण बिना, भोजन मान ...